रामपुर: खौद थूनापुर रोड पर नगलागनेश चौराहे के पास ट्राली पिकप की चपेट में आने से नगलिया आकिल निवासी बाइक सवार शरीफ अहमद (55 वर्षीय) की मौके पर मौत हो गई और अनीस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया।
जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने मृतक के परिजनों का हाल जाना और डॉक्टरों से बात करके मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
शनिवार की सुबह 7 बजे मृतक शरीफ अहमद अपने साथ अनीस अहमद को लेकर रूद्रपुर मजदूरी करने जा रहा था, कि रास्ते में नगलागणेश चौराहे के पास ईंट भट्टे पर थूनापुर की ओर से तीव्र गति से आ रहे पिकप और ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से शरीफ अहमद घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शरीफ अहमद की चार पुत्री व एक पुत्र है।
रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने सरकार से दुर्घटना मृतक के लिए मुआवजे की मांग की है।
