- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मीरजापुर। दिनांक 25 अगस्त 2025 को थाना लालगंज की साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई पीड़िता की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराकर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की।
आवेदिका आंचल देवी पत्नी बसंतलाल शर्मा निवासी ददरी, थाना लालगंज ने 15 मई 2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके बैंक खाते से 29 अप्रैल से 13 मई 2025 के बीच कुल ₹32,200/- की ठगी की गई। इस मामले में थाना लालगंज पर मुकदमा संख्या 281/25, धारा- 319(2), 318(4), 316(2) BNS एवं 67 आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने जांच प्रारंभ की और मेहनत से काम करते हुए ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई।
खाते में पैसे वापस आने पर पीड़िता आंचल देवी ने थाने पहुंचकर मीरजापुर पुलिस के उच्च अधिकारियों एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
साथ ही पीड़िता को साइबर जागरूकता अभियान के तहत भविष्य में होने वाली ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए, ताकि वे खुद भी सुरक्षित रहें और अन्य लोगों को भी सावधान करें।
साइबर क्राइम टीम, थाना लालगंज (मीरजापुर)
संजय कुमार सिंह (थानाध्यक्ष)
क0 आ0 संतोष कुमार
म0 का0 अंजली
