थाना कोतवाली कटरा पुलिस को बड़ी सफलता, 23.30 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर में अपराध व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कटरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 23.30 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह एवं उप निरीक्षक अरुण कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना को0कटरा क्षेत्र के दयावन्तपुरम कॉलोनी के पास कच्ची सड़क से अभियुक्त दीपक बिंद पुत्र राजकुमार बिंद निवासी सोहता का अड्डा, थाना को0कटरा, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 23.30 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।

गिरफ्तारी के आधार पर थाना को0कटरा में मु0अ0सं0-215/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अन्य कार्रवाई:
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 24 व्यक्तियों का चालान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत किया गया। थानावार आंकड़े इस प्रकार हैं:

थाना विन्ध्याचल – 04

थाना कोतवाली शहर – 02

थाना कोतवाली देहात – 01

थाना कछवां – 04

थाना चुनार – 02

थाना जमालपुर – 07

थाना अदलहाट – 02

थाना मड़िहान – 02

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कार्यों और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई इसी तरह निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.