Big breaking- रामपुर में भाजपा सभासद पति की पिटाई, भाजपायों ने घेर थाना

दो पक्षो में जमकर चले लोहे की राड लाठी डंडे

रामपुर। रामपुर में आपस में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा के मौजूदा सभासद पति राजू शर्मा और रामपुर के फेमस जुबेर टेलर का पुरानी रंजिश को लेकर जमकर चले लाठी डंडे और लोहे की राडे चली
जुबेर टेलर और उसके भाई ने साथियों सहित भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.. जिसमे वार्ड सभासद राजू शर्मा बुरी तरह पिटाई से घायल हो गए और साथ मौजूद लोग घायल बताये जा रहे है..
जुबेर टेलर की दुकान के बाहर भाजपाइयों ने जमकर तोड़फोड़ भी की है,
बाद में सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर भाजपाइयों को समझाकर मामला कराया शांत ..पुलिस तहरीर के लिए थाने ले गई,भाजपा नेताओं समेत राजू शर्मा ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी,

कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपाइयों ने थाना सिविल लाइन का भी घेराव किया,सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने जुबेर ट्रेलर की गिरफ़्तारी के लिए दुकान पर दबिश दी है…झगड़ा करके जुबेर टेलर वहां से फरार हो गया, समाचार लिखें जाने तक
पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई, पुलिस से लगातार भाजपाइ जुबेर टेलर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है , देखना होगा ज़ुबैर टेलर पर पुलिस क्या बड़ी कार्यवाही करती है या नही..

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.