रिपोर्ट: मंजय वर्मा
लखनऊ/बलरामपुर: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने धर्मांतरण से जुड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए छागुर गैंग के दो मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सबरोज़ उर्फ इमरान उर्फ बुद्ध (42 वर्ष) और शहाबुद्दीन (36 वर्ष) के रूप में हुई है।
पीसी में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि ये दोनों अभियुक्त छागुर गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और गैंग के सरगना छागुर के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। ये लोग धर्मांतरण कराने के लिए गरीब, कमजोर और मज़बूर लोगों को चुनते थे, और उन्हें बहला-फुसलाकर या लालच देकर धर्म बदलने के लिए मजबूर करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- सबरोज़ उर्फ इमरान उर्फ बुद्ध: उम्र: 42 वर्ष, पिता का नाम: इसहाक, पता: पुरखा-पकीरनडीह, ग्राम- रेहरामाफी, पोस्ट- रेहरामाफी, थाना- गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर
- शहाबुद्दीन: उम्र: 36 वर्ष, पिता का नाम: स्व. लायकदार, पता: पुस्था-फकीरनडीह, ग्राम- रेहरामाफी, थाना- गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर
इन दोनों को जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थाना एटीएस, लखनऊ में मु.अ.सं.-08/24 के तहत धारा- 1210/417/420/153ए IPC तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 की धारा 3/5(1)/5(2)/5(3)/8(1) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एटीएस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एटीएस की इस कार्रवाई से राज्य में जबरन धर्मांतरण के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है, और छागुर गैंग की साजिशों का खुलासा हुआ है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
