- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
छांनवें (मीरजापुर)। भीम सेना द्वारा भारतीय संविधान दिवस समारोह २६ नवम्बर २०२५ को सुबह १० बजे नयपुर, जिगना (मीरजापुर) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भीम सेना के वरिष्ठ/कनिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक में सभी को क्षेत्र के गाँव और कस्बों में जाकर लोगों से मुलाकात करने का निर्देश देते हुए की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने को कहा, “बैठक में एडवोकेट भीमराव गौतम ने कहा कि संविधान दिवस हमारे देश की एकता, समानता और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं।
इस दौरान भीम सेना के कई वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को संविधान की मूल भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि २६ नवम्बर को आयोजित इस समारोह में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं।
