भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर रामपुर में 23 नवंबर से शुरू होगी आग़ा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता

रामपुर। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में 23 नवंबर से भव्य आग़ा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियाँ आयोजन समिति ने ज़ोर-शोर से शुरू कर दी हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश, सैय्यद एजाज़ हसन की अध्यक्षता में तथा प्रतियोगिता सचिव जमशेद आग़ा के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारतीय हॉकी के गौरवपूर्ण सौ वर्षों का सम्मान करती है और जिला स्तर पर वर्षों बाद हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ा आयोजन साबित होगी।

तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए मामून शाह ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और आयोजन समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्राउंड की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

आयोजन समिति ने जिले के वरिष्ठ और नामचीन हॉकी खिलाड़ियों से संपर्क शुरू कर दिया है, ताकि प्रतियोगिता को और भव्य बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान समिति के मुख्य सदस्य सय्यद इशरत अली, आदिल हसनैन, मुकेश कुमार, शेखर शर्मा, यूसुफ अली खान, अय्यूब खान तथा फरहत अली खान (NIS) भी मौजूद रहे।

रामपुर में लंबे समय बाद आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.