Alwar: भारती विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाया कीर्तिमान, 98.80% अंक लेकर अनन्या क्षेत्र में पहले स्थान पर

खैरथल तिजारा जिले के टपूकड़ा तहसील में स्थित जगमलहेडी के भारतीय विद्या मंदिर के बच्चों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनन्या पुत्री हरीश कुमार ग्राम पाटन कला ने 98. 80%, अजय मीणा पुत्र नरेश कुमार ने 97%, सिमरन पुत्री जयसिंह ने 95% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरु जनों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर मनीष यादव ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा ही अच्छे परिणाम देने का होता है एवं विद्यालय की गाइडेंस के साथ-साथ बच्चों को भी अपनी पढ़ाई पर फोकस करना जरूरी है। शाला परिवार ने समस्त विद्यार्थियों अभिभावकों एवं स्कूल के समस्त स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.