भारतीय किसान यूनियन टिकट ने किया धरना प्रदर्शन, किसानों की हुई जीत

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकट के पूर्व तहसील अध्यक्ष छिददा नेता की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। कनपुर मुनीमपुर से सैदनगर तक रोड डालने का मुरादाबाद एसडीएम ने आश्वासन दिया है और पूर्व तहसील अध्यक्ष इस बात पर रहे की कार्य आज ही से ही शुरू किया जाए। फिर उस रोड पर एसडीएम ने पत्थर भी आज ही से दलवाना शुरू कर दिया। किसानों ने बताया इससे यह एहसास होता है कि आज किसानों की जीत हुई है क्योंकि इससे पहले कई बार पहले भी धरना इस रोड पर दे चुके हैं। किसान ज्ञापन देने वाले पूर्व तहसील अध्यक्ष छिददा नेता डॉक्टर नो सिंह प्रदेश सचिव राजपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सैदनगर साबिर जावेद लाला जब्बार रियाजुल भूरा शफीक जाबिर हसनैन अनीस आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.