भारत विकास परिषद, बल्लभगढ़ शाखा ने किया डॉ. सूरज प्रकाश पैथ लैब कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन

  • रिपोर्ट- नीरज मित्तल

बल्लभगढ़, 6 अक्टूबर। भारत विकास परिषद, बल्लभगढ़ शाखा द्वारा चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में डॉ. सूरज प्रकाश पैथ लैब कलेक्शन सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा व जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर रिबन ने काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।

इस सेंटर की स्थापना में श्री वैश्य अग्रवाल समाज, बल्लभगढ़ का विशेष सहयोग रहा। अब बल्लभगढ़ के निवासियों को खून की जांच के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि इस कलेक्शन सेंटर में सभी प्रकार की रक्त जांच सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह सेंटर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा और लोगों को न्यूनतम दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करेगा।

उद्घाटन समारोह में भारत विकास परिषद के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें —
डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रमेश अग्रवाल, सचिव अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष अरुण सराफ, जिला संयोजक संदीप मित्तल, शाखा अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, सह-समन्वयक जितेंद्र जैन, अग्रवाल समाज बल्लभगढ़ के अध्यक्ष भगवान दास गोयल, उपाध्यक्ष जयकिशन गर्ग, सचिव लोकेश अग्रवाल, डॉ. एन. डी. तिवारी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे।

भारत विकास परिषद निरंतर समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण की दिशा में जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में यह नया पैथ लैब कलेक्शन सेंटर भी जनसेवा के लिए समर्पित रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.