कोट्टायम (केरल): केरल में ‘भारत माता’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को तिरुवनंतपुरम स्थित राजभवन में गोवा दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ‘भारत माता’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राजभवन की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आयोजित किया गया था।
गौरतलब है कि इसी चित्र को लेकर बीते सप्ताह विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में विवाद खड़ा हुआ था, जब राज्य के कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
इस बीच, भारत माता के चित्र के कारण बढ़ते विवाद को देखते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने कोट्टायम में प्रस्तावित एक स्थानीय पार्टी कार्यक्रम के पोस्टर से ‘भारत माता’ की छवि हटाते हुए नया पोस्टर जारी किया है।
राज्य में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है और इसे सांस्कृतिक प्रतीकों को लेकर वैचारिक टकराव के रूप में देखा जा रहा है।
