Bhadrapada Month 2025: 10 अगस्त से शुरू होगा भाद्रपद महीना, जानें इसका महत्व और व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: हिंदू पंचांग में प्रत्येक महीने का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। सावन माह की समाप्ति के बाद जो महीना आता है, उसे भाद्रपद या सामान्य भाषा में भादो माह कहा जाता है। यह हिंदी कैलेंडर का छठा महीना है और व्रत-त्योहारों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।
इस साल भाद्रपद माह की शुरुआत 10 अगस्त 2025 से होगी और यह 7 सितंबर 2025 को समाप्त होगा।
भाद्रपद माह का महत्व
भाद्रपद माह का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है क्योंकि इसी महीने में कई प्रमुख हिंदू त्योहार जैसे जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी मनाए जाते हैं।
जन्माष्टमी: इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था।
गणेश चतुर्थी: इस दिन गणपति बप्पा का जन्म उत्सव मनाया जाता है।
यह माह चातुर्मास का भी दूसरा महीना होता है, जिसमें पूजा-पाठ और व्रतों का विशेष महत्व होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में लड्डू गोपाल (बाल स्वरूप श्रीकृष्ण) का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
भाद्रपद माह के नियम
चावल और नारियल तेल का दान न करें — इससे आर्थिक संकट आ सकते हैं।
दही और गुड़ का सेवन वर्जित माना गया है — वर्षा ऋतु में बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
श्रीकृष्ण पूजा में तुलसी पत्ता जरूर अर्पित करें — श्रीकृष्ण को तुलसी अत्यंत प्रिय है।
इस महीने दान-पुण्य अवश्य करें — इससे पुण्य फल प्राप्त होता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
भाद्रपद माह 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार
12 अगस्त – कजरी तीज, बहुला चौथ, संकष्टी चतुर्थी
15 अगस्त – जन्माष्टमी
16 अगस्त – दही हांडी
17 अगस्त – सिंह संक्रांति
19 अगस्त – अजा एकादशी
20 अगस्त – प्रदोष व्रत
21 अगस्त – पर्यूषण पर्व प्रारंभ, गुरु पुष्य योग
23 अगस्त – भाद्रपद अमावस्या, पोला
25 अगस्त – वराह जयंती
26 अगस्त – हरतालिका तीज
27 अगस्त – गणेश चतुर्थी
28 अगस्त – ऋषि पंचमी
31 अगस्त – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
3 सितंबर – परिवर्तिनी एकादशी
4 सितंबर – वामन जयंती
5 सितंबर – ओणम, प्रदोष व्रत
6 सितंबर – गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
7 सितंबर – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
