लाभार्थियों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

सिकन्द्राबाद।विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कला व कैथाला में जन संकल्प यात्रा पहुंची। इस यात्रा के दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गौतमबुद्धनगर सासंद डा महेश शर्मा और विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने और इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है।इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना, तो वहीं दूसरी तरफ योजनाओं से लाभ पाने वाले लाभार्थियों को भी सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी ने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं, जिसमें लोग कई महत्वाकांक्षी केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए फॉर्म भी भर रहे हैं. इसमें खास तौर पर उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है।इस अवसर पर सुंदर पाल तेवतिया, सुरेश शर्मा, संदीप तेवतिया, अरुण प्रजापति, वीरेंद्र यादव , सनी ठाकुर, उज्जवल गौड़, आजाद शर्मा सहित कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.