बेगमाबाद बड़ी मस्जिद कमेटी पर अवैध कब्जे का आरोप, चारदीवारी रुकवाकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

गाज़ियाबाद (मोदीनगर)। बेगमाबाद बुदाना (बाहर) स्थित बड़ी मस्जिद व उससे सटे कब्रिस्तान की भूमि को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि मस्जिद कमेटी द्वारा खसरा संख्या 1014, 1015, 1016 की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्रिस्तान के नाम पर अतिरिक्त जमीन पर कब्जा कर चारदीवारी कराई जा रही थी।

इस संबंध में आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को स्थानीय निवासियों और विभिन्न हिंदू संगठनों — जिनमें विश्व हिंदू सनातन वाहिनी, सत्य सनातन हिंदू वाहिनी, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल आदि शामिल रहे — ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि मस्जिद कमेटी द्वारा पूर्व में दी गई सीमाओं से अधिक भूमि पर किए गए कथित कब्जे की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए और अवैध कब्जा हटाकर संबंधित भूमि को नगर पालिका परिषद, मोदीनगर में निहित किया जाए।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मोदीनगर ने तत्काल प्रभाव से एक जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच दल में दो नायब तहसीलदार, संबंधित लेखपाल, थाना प्रभारी मोदीनगर और दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। जांच टीम नियमानुसार स्थल की पैमाइश कर अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे:
राज वर्मा, पंकज कंसल, सागर, कृष्णपाल सिंह, सुखबीर सिंह, अरुण चौधरी, मधुर नेहरा, प्रशांत शर्मा, डॉक्टर सागर, कुमार, बनती, राजन, निर्दोष एडवोकेट, शशांक कश्यप, विनोद, कविता चौधरी, बब्लू चौधरी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग व संगठन कार्यकर्ता।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई कर सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.