रामलीला मंचन शुभारंभ से पहले रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हुआ रामलीला मैदान में भूमि पूजा

विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया

सिकंदराबाद : नगर के रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला (रजि.) सिकन्द्राबाद के तत्वाधान में आज रामलीला मंचन शुभारंभ होने से पहले शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से नगरपालिका चैयरमेन डॉ प्रदीप दीक्षित उपस्थित रहे। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम स्थल पर वृंदावन से आए राधिका कृष्ण कला मंडल व रामलीला मंडल के व्यास पंकज भारद्वाज द्वारा श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया गया। श्री रामलीला कमेटी के महासचिव अरविंद दीक्षित ने बताया कि भगवान राम की लीला का शुभारंभ आज 14 अक्टूबर 2023 शनिवार से किया जाएगा।

और भगवान राम की बारात 18 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को चेंबर की धर्मशाला से धूमधाम के साथ निकाली जाएगी और रामलीला का समापन भगवान राम का राजतिलक कर 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका चैयरमेन डा. प्रदीप दीक्षित, केशव दीक्षित, महासचिव अरविंद दीक्षित, संरक्षक जगदीश बजाज, उप प्रधान राकेश मोहन सर्राफ, प्रबंधक राहुल गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष अर्जुन वर्मा, नरेंद्र सैनी मोहन सैनी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.