शपथ लेने से पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ ने संतोष गंगवार को दी बधाई

रामपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मेरठ प्रांत संयोजक मोहम्मद कय्यूम ख़ान ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के शासकीय आवास पर जाकर उन्हें झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले मुबारकबाद दी। फैसल मुमताज़ ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करने के लिए रांची रवाना हो गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 9:30 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा, जहां कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर चौधरी हाजी रशीद, हाजी नाहिद खान, सिराज मेहवाती, सनव्वर हुसैन आदि भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.