बाराबंकी: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 बीएलओ सम्मानित

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह राजपुत

बाराबंकी । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद में निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, शुद्ध एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में गुरुवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्व पूरा करने वाले 14 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति–पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इन बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वप्रथम 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन एवं 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर अभियान को नई गति एवं मजबूती प्रदान की है। ज्ञातव्य है कि इसके पहले भी जिलाधिकारी सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने पर 04 बीएलओ को सम्मानित कर चुके है। इस दौरान जिलाधिकारी ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद को राज्य स्तर पर आदर्श जनपद के रूप में स्थापित करने में प्रत्येक बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी होगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा) श्री निरंकार सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

डीएम की अपील — साथियों को प्रेरित कर लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग दें

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह आप सभी ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया है, उसी प्रकार अपने साथ कार्य कर रहे बीएलओ को भी प्रेरित और सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है जनपद में 100% डिजिटाइजेशन तथा 90% से अधिक मैपिंग को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करना। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयास, टीम वर्क तथा निरंतर समन्वय के माध्यम से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित बीएलओ

266 कुर्सी विधानसभा के भाग संख्या 455 के बीएलओ मोहम्मद याकूब अज़ीज़ुल हक़ (सहायक अध्यापक),267 विधानसभा रामनगर की भाग संख्या 35 के बीएलओ रामकरन(अनुदेशक),भाग संख्या 98 के बीएलओ धीरेंद्र कुमार (शिक्षक),भाग संख्या 108 के बीएलओ रोहित कुमार यादव (पंचायत सहायक), भाग संख्या 152 के बीएलओ संजय कुमार पांडेय (अनुदेशक),268 विधानसभा बाराबंकी की भाग संख्या 155 की बीएलओ प्रीति (सहायक अध्यापक),भाग संख्या 170 के बीएलओ रामजी बाजपेयी(अनुदेशक),269 विधानसभा जैदपुर की भाग संख्या 139 के बीएलओ कमिश्नर (रोजगार सेवक) 270 विधानसभा दरियाबाद की भाग संख्या 58 के बीएलओ
अशोक कुमार (ग्राम स्तर कार्यकर्ता),भाग संख्या 60 के बीएलओ दीपक कुमार तिवारी(ग्राम स्तर कार्यकर्ता),भाग संख्या 158 के बीएलओ सत्य प्रकाश (सहायक अध्यापक),भाग संख्या 159 की बीएलओ संतोष कुमार (रोजगार सेवक),भाग संख्या 351 के बीएलओ रोहित उपाध्याय (सहायक अध्यापक) व 272 हैदरगढ़ विधानसभा की भाग संख्या 50 के बीएलओ आलोक कुमार सिंह (शिक्षक) को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते जिलाधिकारी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.