बदायूं : जिला अस्पताल से फरार कैदी धीरेंद्र कुछ घंटों में ही दबोचा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

बदायूं – दरोगा की मां की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र सोमवार तड़के जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया। धीरेंद्र पुत्र कुंवरपाल यादव, निवासी ग्राम मोहसनपुर थाना इस्लामनगर, न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।

आज 17 अगस्त 2025 की सुबह करीब 5:30 बजे वह आर्थो वार्ड से फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया और पुलिस ने उसे पुनः दबोच लिया।

इस दौरान अभिरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार (07) और आरक्षी कुशहर (107), रिज़र्व पुलिस लाइन बदायूं की गंभीर लापरवाही पाई गई। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, आरोपी धीरेंद्र से हत्या में प्रयुक्त हसिया, तमंचा, कारतूस और लूटा गया सामान पहले ही बरामद किया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.