बदायूं: सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र तोमर भाजपा में शामिल

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र तोमर ने केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार बी.एल. वर्मा के नई दिल्ली आवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद योगेंद्र तोमर ने कहा मैंने भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और रीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि अपने कठोर परिश्रम और रणनीति से बदायूं लोकसभा मैं कमल खिलाकर ही रहूँगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.