Badaun: नलकूप चलाने की मांग की

ककराला (बदायूं): वार्ड नं. 8, पटिया मोहल्ला, ककराला के नलकूप/ट्यूबवेल को चालू कराने की मांग को लेकर हकीम मौलाना अफरोज़ खान अलीग़ ने नगर पालिका परिषद ककराला के अधिशासी अधिकारी (EO) को ज्ञापन सौंपा।
ए एस एफ ग्रुप हेल्थ केयर अलीगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर हकीम मौलाना अफरोज खान ने ज्ञापन में कहा कि वार्ड नं. 8, पटिया मोहल्ले में ढाई वर्ष पूर्व स्थापित नलकूप/ट्यूबवेल आज तक चालू नहीं हो पाया है, जिससे मोहल्ले के नागरिक स्वच्छ पेयजल की सुविधा से वंचित हैं।

इस समस्या को लेकर नगर पालिका, बिजली विभाग, एसडीएम एवं जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अधिकारी से तत्काल कार्रवाई कर नलकूप/ट्यूबवेल को चालू कर मोहल्ले के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर नगर पालिका नगर अध्यक्ष इंतखाब सकलेनी से भी मुलाकात कर कार्य को जल्दी कराने की मांग की।
अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस कार्य को पूरा करके नगर वासियों को पानी की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.