विधायक महेश गुप्ता के कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

Budaun, September 5: भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल एवं क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर का शनिवार को शहर विधायक महेश गुप्ता के निज निवास कैंप कार्यालय, बदायूँ पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कैंप कार्यालय का वातावरण उत्साह, उमंग और आत्मीयता से सराबोर रहा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में नई जिम्मेदारी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल ने स्वागत एवं सम्मान के लिए विधायक महेश गुप्ता तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं समर्पण के बल पर ही संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। ब्रज क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा।

क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर शहर विधायक महेश गुप्ता ने दोनों नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राजेश्वर सिंह पटेल एवं महेश राठौर का संगठन के प्रति समर्पण एवं अनुभव निश्चित रूप से ब्रज क्षेत्र में भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को नई ऊर्जा देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की
इस दौरान भाजपा के बरिष्ठ नेता सोबरन सिंह राजपूत, नत्थू लाल वर्मा,मुनीश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान,नोरंगपाल राजपूत,रामचरण पाल, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया,राहुल वार्ष्णेय,जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.