Rampur News: 4 साल 2 महीने बाद जेल से रिहा हुए आज़म खान के करीबी अज़हर अहमद खान, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
बिजनौर जेल से रिहा हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष अज़हर अहमद खान, सैकड़ों समर्थक पहुंचे सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद अज़हर अहमद खान की रिहाई, रामपुर में खुशी का माहौल
Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आज़म खान के करीबी माने जाने वाले रामपुर के पूर्व पालिका अध्यक्ष अज़हर अहमद खान शनिवार सुबह बिजनौर जेल से रिहा हो गए। सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। हालांकि उनकी रिहाई शुक्रवार को होनी थी, लेकिन रिहाई परवाना देर से पहुंचने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।
अज़हर अहमद खान को लेने के लिए रामपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष फातिमा जबी, उनके बेटे तथा परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार बिजनौर जेल पहुंचे थे। करीब 4 साल 2 महीने जेल में रहने के बाद रिहा हुए अज़हर अहमद खान का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रिहाई के बाद वह समर्थकों के बड़े काफिले के साथ बिजनौर से रामपुर के लिए रवाना हुए और अपने आवास पहुंचे। उनकी रिहाई से समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।
यह भी पढ़े- व्हाट्सएप डीपी में महिला की फोटो लगाकर 42 हजार रुपये की ठगी करने वाला युवक महम से गिरफ्तार
