- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर: दिनांक 17/05/2026 को ग्राम पंचायत नयागांव रामनगर लतीफपुर, तहसील टांडा जिला रामपुर में दो समुदायों के बीच कहासुनी का मामला सामने आया।
बताया जा रहा है कि एक पक्ष ठाकुर समाज और दूसरा वाल्मीकि समाज से था। मामले में राजेंद्र वाल्मीकि को पुलिस कोतवाली टांडा ले गई थी। पीड़ित परिवार की बहन किरण और पिता कलुआ ने भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह से मदद मांगी। इसके बाद विकास सिंह कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया।
लेकिन आरोप है कि शाम करीब 5 बजे राजेंद्र वाल्मीकि की रिहाई के दौरान कोतवाली में मौजूद SHO ने विकास सिंह के गले में नीला गमछा देखकर जातिसूचक शब्दों और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही भीम आर्मी प्रमुख और नगीना सांसद Chandrashekhar Azad के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

इस मामले में विकास सिंह ने RTI लगाकर जवाब मांगा, लेकिन तय समय सीमा में कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कई उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। संगठन का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो शांतिपूर्ण तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
