अयोध्या: गन्ने के खेत में मिला वृद्ध का शव

अयोध्या: अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम जानापुर के पास गुरुवार देर शाम एक वृद्ध का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोनेसा गांव के निवासी रमापति पुत्र राम फकीरे (उम्र लगभग 70 वर्ष) 17 जुलाई से लापता थे। उनके लापता होने की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज की गई थी। गुरुवार देर शाम जानापुर गांव के पास गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना पर उनके पुत्र अजय कुमार ने शव की पहचान रमापति के रूप में की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रमापति की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि रमापति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वे अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.