मृदा दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को डीएम मिथलेश मिश्र के द्वारा बांटे गए स्वास्थ्य कार्ड
लखीसराय।मृदा दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे गए।विश्व मृदा दिवस के अवसर पर गुरुवार को लखीसराय जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामगढ़ प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) वितरित किए और मिट्टी संरक्षण पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक न केवल मिट्टी बल्कि जल और मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हैं। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने, जैविक खेती अपनाने और वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन की अपील की।जिले में 4,000 SHC वितरण का लक्ष्य है, जिसमें से 2,500 कार्ड किसानों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। कृषि विभाग खेतों से मिट्टी के नमूने लेकर परीक्षण करता है, जिसके आधार पर पोषक तत्वों की रिपोर्ट तैयार की जाती है।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मिट्टी जांच रिपोर्ट के अनुसार उर्वरक का उपयोग करने से पैदावार बढ़ती है और लागत घटती है। पराली प्रबंधन को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।लखीसराय, बड़हिया, रामगढ़, पिपरिया, सूर्यमंडल, कियरी और बाराही में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इनमें किसानों को SHC के साथ उन्नत कृषि तकनीक, जैविक खेती व मृदा परीक्षण की जानकारी दी गई।किसानों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड से उन्हें उर्वरक प्रबंधन एवं फसल योजना बनाने में काफी सहायता मिलती है।कार्यक्रम में डीएम के साथ उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, DRDA निदेशक नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार तथा जीविका प्रतिनिधि मौजूद रहे।
