अलीगढ़, फरवरी 2026। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिला महासचिव कुंवर कुशवीर सिंह एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने अवनीश कुमार राघव निवासी ग्राम बदरखा, शीरवास ब्लॉक पहासू, जिला बुलंदशहर को पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
आज प्रदेश प्रभारी द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अवनीश कुमार राघव ने कहा कि वह पंचायत परिषद के संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।
प्रदेश प्रभारी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
khabre junction
