प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-03 में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों में चला प्राधिकरण का बुलडोजर’, ‘‘34 बीघे पर अवैध निर्माण ध्वस्त’’

गाजियाबाद, 13 जून 2025: उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार अवैध निर्माण एवं अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत आज प्रवर्तन जोन-03 में प्राधिकरण की टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में श्री अनिल कुमार, श्री नवीन कुमार, श्री ओंकारनाथ, श्री लोकेश त्यागी, श्री एस. चौहान सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने गुलधर रेलवे स्टेशन के पास मैनापुर स्थित खसरा संख्या 277, 276, 279, 282, 283 एवं 286 में लगभग 24 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कालोनी की सड़कें एवं भूखण्डों की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया।

इसके अतिरिक्त मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया, मेरठ रोड पर पहले से विकसित की जा चुकी लगभग 10 बीघे की अवैध कालोनी की सड़कें, बाउंड्रीवाल आदि को भी गिराया गया।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं ने विरोध जताया, लेकिन मौके पर मौजूद प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

ध्वस्तीकरण के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अनाधिकृत रूप से विकसित हो रही कालोनियों में भूखण्डों का क्रय-विक्रय न करें।

इस अभियान में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर/मेट, थाना मधुबन बापूधाम का पुलिस बल तथा प्राधिकरण का पुलिस बल मुस्तैदी से मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.