ग्रीनाथॉन की तैयारियों को लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने सिटी फॉरेस्ट का किया निरीक्षण, मैराथन रूट का भी लिया जायजा

गाज़ियाबाद। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर 27 जुलाई, रविवार को आयोजित होने जा रही ग्रीनाथॉन—”रन फॉर ग्रीन गाजियाबाद” के सफल आयोजन को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट का निरीक्षण किया और मैराथन रूट (एलीवेटेड रोड) का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष के साथ डीसीपी ट्रांस हिंडन श्री निमिष पाटिल और एडीसीपी ट्रैफिक श्री सच्चिदानंद सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर मंत्रणा की। इसके उपरांत प्राधिकरण अधिकारियों एवं स्टाफ के साथ एक बैठक का आयोजन कर कार्यक्षेत्र व जिम्मेदारियां तय की गईं।

ग्रीनाथॉन कार्यक्रम की रूपरेखा:
सुबह 5:00 बजे से जुम्बा और भांगड़ा का आयोजन

सुबह 5:30 बजे से 21.1 किमी हाफ मैराथन

सुबह 5:45 बजे से 10 किमी दौड़

सुबह 6:15 बजे से 5 किमी दौड़

सुबह 6:30 बजे से 3 किमी फन रन

सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक “एक दौड़, एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

मैराथन में हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसे चार श्रेणियों — 21.1 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी — में विभाजित किया गया है। इस आयोजन की शुरुआत सिटी फॉरेस्ट से होगी और एलीवेटेड रोड से होते हुए निर्धारित मार्ग पर दौड़ आयोजित की जाएगी। साथ ही, हिंडन नदी किनारे पौधारोपण भी किया जाएगा।

पुरस्कार व सम्मान:
प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। साथ ही विजेताओं को नगद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

21.1 किमी हाफ मैराथन:
विजेता (महिला/पुरुष): ₹21,000

प्रथम रनर-अप: ₹11,000

द्वितीय रनर-अप: ₹5,100

10 किमी दौड़:
विजेता (महिला/पुरुष): ₹11,000

प्रथम रनर-अप: ₹5,100

द्वितीय रनर-अप: ₹3,100

5 किमी दौड़:
विजेता (महिला/पुरुष): ₹5,100

प्रथम रनर-अप: ₹3,100

द्वितीय रनर-अप: ₹2,100

प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स ने कहा कि ग्रीनाथॉन का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की दिशा में प्रेरित करना भी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ काम किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.