सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील हिरासत में

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज एक बड़ा हंगामा हो गया, जब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर सुनवाई के दौरान एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की। आरोपी की पहचान राकेश किशोर नामक वकील के रूप में हुई है, जिसे मौके पर ही सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर हिरासत में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जूता फेंकने से पहले आरोपी वकील ने ज़ोर से चिल्लाते हुए कहा— “सनातन का अपमान नहीं चलेगा।” इस घटना के बाद अदालत में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके इस कदम के पीछे की मंशा जानने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.