विजाग में ASUS का नया हाइब्रिड स्टोर लॉन्च, भारत में रिटेल विस्तार को मिली गति

विजाग, नवंबर 2025: भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को और मजबूत करते हुए ASUS India ने आज विजाग में एक नया हाइब्रिड (Pegasus & ROG) स्टोर की शुरुआत की। लगभग 500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह स्टोर उपभोक्ताओं के लिए कंज्यूमर नोटबुक्स, ROG पीसी और लैपटॉप्स, ऑल-इन-वन पीसी, गेमिंग डेस्कटॉप और एक्सेसरीज़ की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराएगा। यह स्टोर आंध्र प्रदेश में ASUS का 16वां रिटेल स्टोर है।

स्टोर उद्घाटन के अवसर पर जिग्नेश भवंसर, नेशनल सेल्स मैनेजर – पीसी एवं गेमिंग बिजनेस, ASUS India ने कहा,
“हम विजाग में अपने नए हाइब्रिड स्टोर की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। ग्राहकों तक बेहतर पहुंच और उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हम देशभर के प्रमुख शहरों में अधिक से अधिक टचप्वाइंट स्थापित कर रहे हैं।”

ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए कंपनी अपने सर्विस सेंटरों को आधुनिक तरीके से डिजाइन कर रही है और अब तक 100 से अधिक स्टोर्स को नए लुक में ब्रांडिंग किया जा चुका है। सभी ROG स्टोर्स में फ्री गेमिंग ज़ोन की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां ग्राहक हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप्स का अनुभव ले सकते हैं।

स्टोर पता:
दुकान संख्या 6 एवं 7, साई शॉपिंग सेंटर,
आरटीसी कॉम्प्लेक्स के पास, द्वारकानगर,
विशाखापत्तनम – 530016

Leave A Reply

Your email address will not be published.