एसुस और विद्या फाउंडेशन ने अपने डिजिटल साक्षरता मिशन को बढ़ावा देते हुए, यश्वदीप विद्यालय में नया डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया

ठाणे, दिसंबर 2025। डिजिटल समावेशन को नई दिशा देते हुए एसुस इंडिया ने विद्या इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट फॉर यूथ एंड एडल्ट्स (VIDYA Foundation) के साथ अपनी डिजिटल साक्षरता पहल को और अधिक विस्तार देने की घोषणा की है। इसी क्रम में ठाणे के यश्वदीप विद्यालय में एक नया अत्याधुनिक डिजिटल लर्निंग सेंटर स्थापित किया गया है।

इस पहल के माध्यम से अब तक पश्चिम भारत के 6,000 से अधिक जरूरतमंद बच्चों व युवाओं को तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिल चुका है। मिशन का मुख्य उद्देश्य सरकारी और कम आय वाले स्कूलों के छात्रों तक डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाना और समाज में मौजूद डिजिटल गैप को कम करना है।

 क्या सीखेंगे बच्चे और युवा?

इस नए डिजिटल लैब में विद्यार्थियों को मिलेगा—

कंप्यूटर की बुनियादी शिक्षा

कोडिंग के शुरुआती कौशल

क्रिएटिव डिज़ाइन और डिजिटल टूल्स

इंटरनेट सुरक्षा और डिजिटल एथिक्स

यह पूरी ट्रेनिंग यूनेस्को डिजिटल साक्षरता फ्रेमवर्क के अनुसार दी जा रही है, जिससे छात्र भविष्य की पढ़ाई व रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बन सकें।

 डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

एसुस इंडिया का लक्ष्य है—

डिजिटल शिक्षा की व्यापक पहुँच

रोजगार योग्य कौशलों का विकास

युवाओं की आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान में वृद्धि

तकनीक को एक साधन बनाकर एसुस और विद्या फाउंडेशन समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.