ASUS और विद्या फाउंडेशन ने डिजिटल साक्षरता मिशन को बढ़ाया विस्तार, पवई स्कूल में नया केंद्र शुरू

पवई (मुंबई), दिसम्बर 2025। डिजिटल इनक्लूजन को नई गति देते हुए ASUS इंडिया ने विद्या इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट फॉर यूथ एंड एडल्ट्स (VIDYA Foundation) के सहयोग से अपनी डिजिटल लिट्रेसी प्रोग्राम पहल को विस्तार देने की घोषणा की। इसी कड़ी में राजीव गांधी मराठी माध्यम विद्यालय, पवई में एक नए डिजिटल लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है।

यह कार्यक्रम अब तक पश्चिम भारत के 6,000 से अधिक वंचित बच्चों और युवाओं तक पहुंच चुका है। इसका मकसद सरकारी व निम्न आय वर्ग के स्कूलों में तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और डिजिटल अंतर को कम करना है।

 क्या मिलेगा इस नए डिजिटल सेंटर में?

ASUS और VIDYA मिलकर स्थापित कर रहे इन अत्याधुनिक लैब्स में—

कंप्यूटर शिक्षा व डिजिटल बुनियादी ज्ञान

कोडिंग और क्रिएटिव डिज़ाइन

डिजिटल एथिक्स और ऑनलाइन सेफ्टी

कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों व स्थानीय युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग

सभी प्रशिक्षण यूनेस्को डिजिटल लिट्रेसी फ्रेमवर्क के अनुरूप दिए जाएंगे, ताकि छात्र भविष्य की शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार हो सकें।

 डिजिटल समानता और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता

ASUS का लक्ष्य डिजिटल एक्सेस को बढ़ावा देते हुए—

उच्च शिक्षा के नए अवसर

रोजगार की तैयारी

सामाजिक सम्मान व आर्थिक सशक्तीकरण

जैसे क्षेत्रों में युवाओं की मजबूत नींव बनाना है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.