रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बार एसोसिएशन पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान एएसपी अनुराग सिंह ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों, सरल जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण भी शामिल रहे और उन्होंने डॉ. प्रसाद को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।
