आसफपुर: कालेज के प्रबंधक, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष समेत संभ्रांत लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कालेज के संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित
- रिपोर्ट: दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। मंडल कार्ययोजना के अंतर्गत सोमवार को स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, राकेश कुमार दीक्षित, पूर्व प्रधानपति पवन मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत पूर्व ग्राम प्रधान वाला मिश्रा के निजी आवास से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज परिसर में समाप्त हुई। यहां कालेज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित त्रिवेणी सहाय ‘दद्दा जी’ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान परिसर में “भारत माता की जय” के नारों की गूंज से माहौल देशभक्ति से भर गया।
तिरंगा यात्रा में प्रबंधक अनिल कुमार पाठक, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, राकेश कुमार दीक्षित, अजय कुमार कटिया, योगेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, पवन मिश्रा, अनमोल शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, पशुपति मिश्रा, साहू मिश्रा, राजवीर दिवाकर, प्रतुल कुमार राठौर, राजकुमार फूलमाली, सुमित यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह, हेड कांस्टेबल प्यारे लाल, आकाश कुमार ढाका, रामपाल सिंह और छात्र पाल सिंह की मौजूदगी में यह तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से निकाली गई।
