गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोविंदपुरी मोदीनगर में नव वर्ष का आगमन

मोदीनगर: 31 दिसंबर 2024 को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोविंदपुरी, मोदीनगर में नव वर्ष का स्वागत धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सभी संगतों ने गुरु साहिब की गोद में बैठकर नाम सिमरन, कीर्तन और गुरबाणी के विचार करते हुए नव वर्ष का आगमन किया। संगत ने ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ अपने मनों में श्रद्धा और भक्ति का भाव उत्पन्न किया।

गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि ज्ञानी जसवंत सिंह जी ने संगत को कीर्तन और कथा विचार सुनाकर उन्हें निहाल किया। दिल्ली से आए हुए विशेष कीर्तनी जत्थे, बाबा फतेह सिंह कीर्तनी जत्थे ने ईश्वर के नाम का स्मरण करते हुए नव वर्ष का आगमन किया।

कीर्तन समागम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कीर्तनी जत्थे को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा, कीर्तनी जत्थे के मुख्य जत्थेदार सरदार गगनदीप सिंह को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कीर्तन समागम के बाद आई हुई संगत के लिए गुरुद्वारे में अटूट लंगर सेवा का आयोजन किया गया। चाय का लंगर, मिष्ठान प्रसाद और गर्म दूध की सेवा विशेष रूप से की गई। प्रधान साहब ने आई हुई संगत का आभार व्यक्त किया और स्त्री सत्संग का भी विशेष धन्यवाद किया।

इस प्रकार, नव वर्ष के स्वागत में गुरु घर में भक्ति और सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.