जहाँगीराबाद: दस हज़ार का इनामी अवैध असलाह सहित गिरफ़्तार

जहाँगीराबाद – 30 दिसंबर को थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा एक इनामी अपराधी मुकेश को अवैध असलहा मय कारतूस सहित गांव जलीलपुर को जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश पुत्र ब्रजमोहन निवासी पुनहरा थाना जलेसर जनपद एटा लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ़्तार किया गया अभियुक्त शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध कई थानो में लगभग 16 मुक़दमे दर्ज हैं। अभियुक्त की गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.