आल इंडिया जाट समाज सेवा संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
बैठक में दीपक सांगवान बने युवा अध्यक्ष, प्रविंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष नियुक्त
मोदीनगर, 21 मई: आल इंडिया जाट समाज सेवा संगठन की एक अहम बैठक संगठन अध्यक्ष रूपेश पुनिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा व मनोनयन किया गया।
दीपक सांगवान बने युवा संगठन के अध्यक्ष
संगठन के मुख्य संरक्षक रविंदर नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी व उदयवीर तेवतिया की संस्तुति पर दीपक सांगवान खंजरपुर को युवा जाट समाज सेवा संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रविंद्र चौधरी वैशाली को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
महिला विंग की कमान मंजू चौधरी को सौंपी गई
संगठन की महिला इकाई को मजबूत करने के उद्देश्य से मंजू चौधरी को महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नए पदाधिकारियों का संगठन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
इस अवसर पर राजू मलिक, दीपक चौधरी, डिंपल चौधरी खंजरपुर, श्योदान सिंह, संजय भदौला (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
संगठन के सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा के कार्यों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
