मुख्यमंत्री अभयुदय योजना के तहत करें आवेदन- सूरज कुमारी

रामपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत कोचिंग का संचालन राजकीय रजा इण्टर कॉलेज रामपुर मे चल रहा है, जिसमें वर्तमान समय में शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु सिविल सेवा परीक्षा, नीट, यूजी, एनडीए, सीडीएस तथा आईआईटी जेई की कक्षायें संचालित की जानी है। योजना के अन्तर्गत अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जनपद में प्रारम्भ कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी राजकीय रजा इण्टर कॉलेज में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक फोटो तथा शैक्षणिक प्रमाण-पत्रे 10वीं, 12वीं तथा ग्रेजुएशन की मार्कशीट की छायाप्रति लाकर आवेदन कर सकते है। योजना पूर्णतः निःशुल्क है। योजना के अन्तर्गत अभ्यर्थियों को निःशुल्क शिक्षण कार्य के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी। अभ्यर्थियों को योजना के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 7 मई से बढ़ाकर 25 मई 2025 कर दी गयी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.