Apple ने iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए बदला अलार्म इंटरफेस, अब गलती से ‘Stop’ दबाने पर नहीं छूटेगा अलार्म
अगर आप iOS 26 का इस्तेमाल कर रहे हैं और सुबह उठने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो इसका कारण आपके iPhone का अलार्म डिज़ाइन हो सकता है। अब तक अलार्म बजने पर स्क्रीन पर दो बड़े बटन दिखाई देते थे—Snooze और Stop। कई बार नींद में लोग गलती से ‘Stop’ बटन दबा देते थे, जिससे अलार्म पूरी तरह बंद हो जाता था और नतीजतन काम या मीटिंग के लिए देर हो जाती थी।
लेकिन अब Apple इस समस्या को सुधारने जा रहा है। iOS 26.1 Beta 2 में कंपनी ने अलार्म इंटरफेस में बड़ा बदलाव किया है। इस अपडेट के बाद अलार्म बंद करने के लिए सिर्फ टैप नहीं, बल्कि स्लाइड करना होगा।
अब स्लाइड करके ही बंद होगा अलार्म
नई डिज़ाइन में अब यूज़र को अलार्म बंद करने के लिए बाएं से दाएं पूरी तरह स्लाइड करना होगा। जब तक स्लाइड पूरी नहीं होती, अलार्म बजता रहेगा। इससे गलती से ‘Stop’ दबाने की संभावना काफी कम हो जाएगी और यूज़र को उठने का एक अतिरिक्त मौका मिले
