उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशों पर राजनगर एक्स्टेंशन मे चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

यातायात जाम से मिली निजात: जीडीए ने मेरठ रोड से राजनगर एक्स्टेंशन की मुख्य बँधा रोड पर अतिक्रमण को हटाया |

गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने आज मेरठ रोड से बन्धा रोड, राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सफलतापूर्वक हटाकर हजारों शहरवासियों को यातायात जाम से मुक्ति दिलाई। यह अतिक्रमण लंबे समय से लोगों के लिए भारी ट्रैफिक और अनावश्यक देरी का कारण बना हुआ था, जिससे उनकी दैनिक जीवनचर्या बाधित हो रही थी। इस समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी पत्र के माध्यम से जी.डी.ए. को अवगत कराया था।

जी.डी.ए. उपाध्यक्ष महोदय ने 30 मई, 2025 को हुई एक समीक्षा बैठक में इस गंभीर समस्या पर गंभीरता से विचार किया और सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के तत्काल निर्देश दिए। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए, प्रवर्तन जोन-1 ने 5 जून, 2025 दिनांक को सुबह 10:00 बजे दो विशेष टीमों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जोंकि पूरे दिन जारी रहा ।

अभियान के दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं की ओर से कुछ विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन गठित टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण उपस्थित रहें। इस कार्रवाई से राजनगर एक्सटेंशन की मुख्य मानी जाने वाली सड़क अब पूरी तरह से जाम मुक्त व यातायात के लिए सुगम हैं, इससे क्षेत्र के हजारों निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

*जी0डी0ए0 शहर को बेहतर यातायात सुगम और अन्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यरत है और यह कदम स्थानीय लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। आगामी माह में भी गाज़ियाबाद की सड़को को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान GDA द्वारा जारी रहेगा। साथ ही राजनगर एक्स्टेंशन की अन्य सड़को के निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है जिससे यातायात की समस्या से लोगो को निजात मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.