तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर में वार्षिक खेल दिवस समापन समारोह 2025-26

मोदीनगर। तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर में वार्षिक खेलकूद समारोह 2025-26 का भव्य समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार माहेश्वरी जी ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि माननीय डॉ. राजकुमार सांगवान जी, सांसद (लोकसभा, बागपत) तथा विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ. मंजू शिवाच जी, विधायिका, मोदीनगर उपस्थित रहीं। इसके साथ ही अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बंधुओं एवं अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन, गुब्बारा उड़ान, मार्च पास्ट एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम “चार युगों की यात्रा—अतीत से वर्तमान तक” में सतयुग से कलयुग तक मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तनों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। वहीं ‘ब्लीड ब्लू चैंपियन’ प्रस्तुति ने विद्यार्थियों की ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को जीवंत बना दिया।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, खेल भावना, आत्मविश्वास एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रामायण ज्ञान प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय परिवार की ओर से श्री गौरव माहेश्वरी जी एवं एजुकेशनल डायरेक्टर श्रीमती राधिका माहेश्वरी जी ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए सभी के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी ओहरी जी ने अपने संबोधन में मेहनत, लक्ष्य-निष्ठा एवं खेल संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नरेंद्र बालियान, श्री देवेंद्र चौधरी, श्रीमती अंजू शर्मा, श्री अतुल, श्रीमती सीमा, श्री अमित तोमर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। समारोह में श्री नरेंद्र माहेश्वरी, श्री कुमोद माहेश्वरी, श्री अंकुर माहेश्वरी, श्री आशीष माहेश्वरी, श्री संजीव माहेश्वरी, श्री अजय माहेश्वरी, श्रीमती पुष्पा माहेश्वरी, श्री किशोर माहेश्वरी, श्री अनुपम माहेश्वरी, शिखा माहेश्वरी, ज्योति माहेश्वरी, श्री अमितेज़ जैन, श्री अमित चौधरी, श्री आकाश शर्मा, श्री आशीष कश्यप, श्री रामभरोसे मौर्य, श्री सतेन्द्र तोमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.