ऐंजल अराउंड ऑर्गनाइजेशन ने सहजशक्ति सर्वकल्याण ट्रस्ट में किया कंबल वितरण

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

पटना। ऐंजल अराउंड ऑर्गनाइजेशन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब दिल में सेवा और नेकी की भावना हो, तो जरूरतमंदों की मदद के लिए इंसान हमेशा आगे आता है। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था ने चीना कोठी स्थित सहजशक्ति सर्वकल्याण ट्रस्ट में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों के बीच कंबलों का वितरण किया।

ऐंजल अराउंड ऑर्गनाइजेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में जहां भी और जिस किसी को भी सहायता की आवश्यकता हो, वहां एकजुट होकर हरसंभव मदद पहुंचाना है। इसी भावना के तहत संस्था की सचिव पवनप्रीत कौर के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम—लीना भारतीय, वर्षा, नीतू और श्यामली—ने इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों से संवाद भी किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सहजशक्ति सर्वकल्याण ट्रस्ट वास्तव में समाज सेवा के प्रति समर्पित एक सराहनीय संस्था है, जहां चीना कोठी और दक्षिणी मंदिरी बस्ती के अनेक बच्चे और महिलाएं निःशुल्क शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए कौशल प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

संस्था की सचिव वंदना झा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा के साथ बराबरी से आगे बढ़ने योग्य बनाना है। उन्होंने कहा कि गरीबी, बस्ती, ऊंच-नीच और जात-पात जैसी संकीर्ण मानसिकताओं को बच्चों के मन से निकालकर उन्हें एक सभ्य और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग करना ही उनका लक्ष्य है।

ऐंजल अराउंड ऑर्गनाइजेशन और सहजशक्ति सर्वकल्याण ट्रस्ट के इस संयुक्त प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.