शोभा यात्रा के साथ बेलभरनी के लिए बेल पेड़ में दिया निमंत्रण, परंपरागत ढ़ोल के साथ अमिय माता समिति के सदस्य हुए शामिल

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय! शहर के पुरानी बाजार अभिमन्यु चौक स्थित स्थापित होने वाले भारत माता प्रतिमा के धार्मिक अनुष्ठान बेलभरनी कार्यक्रम के लिए रविवार को बेल पेड़ में निमंत्रण के लिए धार्मिक शोभायात्रा निकाला गया। पंडित आचार्य हरिशंकर के नेतृत्व में भारत माता के पुरोहित के रूप में महेश कुमार शर्मा के साथ अमिया भारत माता समिति के सभी सदस्य धार्मिक शोभायात्रा में शामिल हुए। अध्यक्ष प्रशांत कुमार राज ने बताया कि भारत माता की प्रतिमा में दुर्गा मंदिर की तरह नवरात्र पूजा नहीं होता है। धार्मिक अनुष्ठान छठी पूजा मां कात्यायनी की आराधना के साथ बेल में निमंत्रण देने के दिन से आरंभ होता है। धार्मिक अनुष्ठान के साथ हम लोग बेल पेड़ में निमंत्रण देते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता दुर्गा विसर्जन के बाद बेल पेड़ पर फल के रूप में विराजमान रहती है। छठी दिन पेड़ में लगे जोड़े बेल फल को निमंत्रण दिया जाता है। सातवीं पूजा यानी मां कालरात्रि की आराधना व धार्मिक अनुष्ठान के साथ संबंधित बेल को तोड़कर जहां माता का प्रतिमा विराजमान होती हैं, उस फल को स्थापित किया जाता है। अभिमन्यु चौक की अमिय भारत माता समिति चितरंजन रोड स्थित खादी ग्राम केंद्र में बेल पेड़ से अनुष्ठान कर बेल लाते हैं। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाता है जो किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, सचिव मुरारी यादव, विवेक केसरी, मोनू केसरी, सौरव केशरी, राजकुमार साहनी, राजकुमार मंडल, जितेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, धीरज तिवारी, मिथिलेश कुमार, संजीत कुमार, अंकुर कुमार, गोलू कुमार, हरि कुमार, बिनोद रजक, डॉ ओमप्रकाश कुमार एवं सुबोध रजक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.