लालगंज थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना, लूट की सूचना निकली असत्य

मीरजापुर। संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक लालगंज द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दिनांक 05.01.2026 को शिवलाल पुत्र रामसजीवन, निवासी महुलरिया, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर अपने ट्रक पर कन का पॉलिस (भूसी) लोड कर कोरांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बरडीहा के पास मार्ग संकरा होने के कारण वाहन पास करने को लेकर पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों से विवाद हो गया।

जांच में पाया गया कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने शिवलाल के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस घटना में शिवलाल के सिर में चोट आई। मामले की जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि लूट की घटना की सूचना असत्य एवं निराधार है, जिसका उल्लेख स्वयं वादी द्वारा अपने प्रार्थना पत्र में किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह प्रकरण लूट का नहीं बल्कि मारपीट की घटना से संबंधित है। थाना लालगंज पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कह रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.