लखीसराय(सरफराज आलम)महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ”जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर, पिपरिया में किया गया। सर्वप्रथम हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार एवं वार्डन सह शिक्षिका रिमझिम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किये। छात्राओं के द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत गान गाकर स्वागत किया गया। हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उपस्थित सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य से आपके बीच आए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करना और बालिका के स्वास्थ, पोषण व शिक्षा को सुनिश्चित कर आत्मनिर्भर बनाना है। आगे बताते हुए कहा कि आज ही के दिन बाल विवाह रोकथाम हेतु कानून को लागू किया गया था जिसे शारदा एक्ट के नाम से भी जाना जाता है। उस समय लकड़ियों के शादी के लिए निर्धारित उम्र 14 वर्ष और लड़कों के लिए 18 वर्ष था। बाद में कई बार संशोधित किया गया अभी वर्तमान में लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता अनिवार्य है।बिना जागरूकता के बाल विवाह पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। अपने अधिकार को जानिए और आगे बढ़िये। वार्डन सह शिक्षिका रिमझिम कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन की। इस अवसर पर छात्राओं के बीच मिल्टन के पानी बोतल का वितरण भी किया गया। अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया।मौके पर दर्जनों छात्रा मौजूद रहे।
