सट्टे की खाईबाड़ी करता हुआ एक आरोपी गिरफ्तार

सिकंदराबाद। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक महक सिंह बालियान ने बताया कि मोहल्ला खत्रीबाड़ा इंद्रा बाल निकेतन स्कूल के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए राजेन्द्र राणा पुत्र इतबारी को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 1520 रुपये नगद एवं सट्टे की खाईबाड़ी सम्बंधित सामान बरामद हुआ। जिसे वैधानिक कार्यवाही करते हुए सट्टे सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.