एमवे इंडिया ने लॉन्च किया ‘न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन’

मजबूत हड्डियों और बेहतर स्वास्थ्य के लिए चुने गए तत्वों पर आधारित

जयपुर, नवंबर 2025। तेज़ रफ्तार जीवनशैली के बीच पोषण की कमी आज एक आम लेकिन गंभीर चुनौती बन चुकी है। खासतौर पर विटामिन डी की कमी भारत में तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए स्वास्थ्य और वेलनेस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने अपना नया उत्पाद ‘न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन’ लॉन्च किया। यह वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया सप्लीमेंट विटामिन डी के स्तर को बेहतर बनाए रखने, हड्डियों को मजबूत करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है।
लॉन्च कार्यक्रम में एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री रजनीश चोपड़ा ने कहा,
“तेज़ जीवनशैली और धूप के कम संपर्क में रहने के कारण भारत में विटामिन डी की कमी चिंताजनक स्तर तक पहुँच चुकी है। शोध बताते हैं कि करीब 80–90% भारतीयों में विटामिन डी का स्तर अपर्याप्त है, जिससे हड्डियों सहित स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे समय में ‘न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन’ हमारे उपभोक्ताओं को पोषण के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। हमारा लक्ष्य केवल सप्लीमेंट्स देना नहीं, बल्कि लोगों को ऊर्जावान, स्वस्थ और संतोषपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।”
वहीं, एमवे इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमृता असरानी ने कहा,
“यह फ़ॉर्मूलेशन हमारी समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करता है। विटामिन डी3 कैल्शियम अवशोषण बेहतर बनाता है, बोरॉन विटामिन डी के उपयोग को बढ़ाता है और विटामिन K2 कैल्शियम को सही स्थान यानी हड्डियों तक पहुंचाता है। हमारी पेटेंटेड लीकोरिस और क्वेरसेटिन ब्लेंड हड्डियों के स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करता है और शरीर को प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट देता है। ये सभी तत्व मिलकर हड्डियों की विशेष तीन-स्तरीय सुरक्षा तैयार करते हैं, जिससे हड्डियाँ भीतर से मजबूत बनती हैं।”
उत्पाद की मुख्य विशेषताएँ:
न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन वैज्ञानिक अनुसंधान और न्यूट्रीलाइट की 90+ वर्षों की पोषण विशेषज्ञता पर आधारित है। यह अनुशंसित दैनिक खुराक (RDA) और सभी संबंधित विनियामक मानकों के अनुरूप है।
प्रत्येक टैबलेट में शामिल है—

विटामिन D3 (15 माइक्रोग्राम / 600 IU): 100% RDA, जो कैल्शियम अवशोषण बढ़ाकर हड्डियों को मजबूत करता है।

बोरॉन (3 mg): विटामिन D के बेहतर उपयोग में सहायक।

विटामिन K2 (20 माइक्रोग्राम): कैल्शियम को हड्डियों तक पहुँचाने में मददगार।

पेटेंटेड लीकोरिस एवं क्वेरसेटिन मिश्रण: न्यूट्रीसर्ट™ फार्म से प्राप्त, जो हड्डियों के संपूर्ण स्वास्थ्य और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट लाभ प्रदान करता है।

एमवे ने बताया कि यह नया उत्पाद केवल डिस्ट्रीब्यूटर्स/एमवे बिज़नेस ओनर्स और www.amway.in पर उपलब्ध होगा।
न्यूट्रीलाइट विटामिन डी प्लस बोरॉन के लॉन्च के साथ एमवे इंडिया ने पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत किया है, ताकि भारतीयों को बेहतर, संतुलित और सक्रिय जीवन शैली अपनाने में सहयोग मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.