अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत

अमृतसर: अमृतसर के प्रसिद्ध श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई एक महिला की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम रानी अरोड़ा के रूप में हुई है, जो दिल्ली से अपनी बहन के साथ दर्शन करने आई थीं।

माथा टेकने के दौरान हुआ हादसा
नीलम रानी, जो अमृतसर के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली थीं, 31 मार्च को अपने रिश्तेदारों के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में दर्शन के लिए आई थीं। मंगलवार को वे दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थीं, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे दर्शनी डियोढ़ी में फर्श पर गिर पड़ीं।

मौत की पुष्टि, अस्पताल में किया गया मृत घोषित
वार्ड नंबर 8 के पार्षद और परिवार के करीबी प्रिंस नैयर ने बताया कि घटना के बाद मौके पर मौजूद भक्तों और सेवकों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम रानी अवतार चंद की पत्नी थीं और उनके स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं थी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.