अमृतसर:  पुलिसकर्मियों के साथ खतरनाक हादसा, खन्ना पुलिस के दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलसे

अमृतसर: खन्ना पुलिस के दो पुलिसकर्मी एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा खन्ना पेपर मिल में उस समय हुआ जब नशीले पदार्थ जलाए जा रहे थे। इस दौरान दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए।

झुलसे पुलिसकर्मियों की पहचान
झुलसे हुए पुलिसकर्मियों की पहचान एसपी तरूण रतन और डीएसपी सुख अमृत रंधावा के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर
अस्पताल में उपचार के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.