‘अमित शाह जी, नींद से जागिए और…’, प्रशांत विहार धमाके के बाद केजरीवाल ने दी नसीहत

दिल्ली । दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में हुए धमाके के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, और अब इस धमाके ने लोगों को भय के माहौल में जीने पर मजबूर कर दिया है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में सभी नागरिकों को शांति और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार है। गृह मंत्री को अब जागना होगा और इस स्थिति पर ध्यान देना होगा।” उनका कहना था कि यह स्थिति चिंता का विषय है और सरकार को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि दिल्लीवासियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.